लड़की से फिर लड़का बनेगा संजय बांगर का बेटा? Anaya Bangar ने दे डाला बेहद चौकाने वाला जवाब!

Anaya Bangar

Sanjay Bangar son Anaya Bangar- लड़के से लड़की बना एक्स क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा अक्सर खबर का हिस्सा रहता है। इस वक्त आर्यन से बदलकर उसका नाम अनाया बांगर हो चुका है।

जब ये फैसला आर्यन ने लिया था तो लोग बेहद हैरान हुए थे और इसी वजह से आर्यन को अपना क्रिकेटिंग करियर छोड़ना पड़ा है। अनाया बांगर बनकर आर्यन अब कई दूसरे काम कर रहे हैं और हाल ही में खबर आई थी कि वो मॉडलिंग भी करेंगी।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसका जवाब अनाया ने देते हुए लोगों का मुंह बंद करवा दिया है। खबरें आ रहीं थीं कि एक बार फिर से अनाया लड़की से लड़का बनेगी। इसको लेकर अनाया ने जवाब दे डाला है और लोगों के मुंह पूरी तरह से बंद कर दिए हैं।

फिर लड़की से लड़का बनेगी अनाया?

संजय बांगर के बेटे से जैसे ही लड़की से फिर से लड़का बनने का सवाल पूछा गया तो उसने सीधे मना कर दिया है। अनाया ने कहा, 'कभी नहीं।' इससे इतना तो तय है कि अनाया इस अवतार से काफी खुश हैं और बदलाव के लिए लगातार इलाज भी करवा रही हैं। किसी ना किसी चीज को लेकर उनकी अपडेट सामने आती रहती है। अनाया जब आर्यन थीं तो इंग्लैंड में क्रिकेट खेलती थीं और शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती थी। हालांकि अनाया बनने का फैसला उन्होने कब लिया इसको लेकर घरवालों के भी कुछ पता नहीं चल पाया था। पूर्व क्रिकेटर रहे संजय बांगर उनके पिता हैं और अनाया बनने को लेकर संजय की तरफ से भी किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अनाया अपनी इस बदलाव वाली लाइफ से काफी खुश हैं और अक्सर दोस्तों के साथ चिल करती दिख जाती हैं। कुछ महीने पहले वो सरफराज खान से मिलने उनके घर पहुंची थीं और साथ में कई तस्वीरें वायरल हुईं थीं। अनाया ने कहा था कि सरफराज उनके काफी पुराने दोस्त हैं।

Read more about: sanjay bangar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X