Buzz: क्या वाकई स्त्री पार्ट 2 से पहले फैन्स देखेंगे संजना सांघी की स्त्री Prequel?
आज दिन भर बॉलीवुड गलियारों में खबर थी कि स्त्री 2 से पहले, दिनेश विजान स्त्री प्रीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन अब मैडॉक फिल्म्स ने साफ तौर पर इन खबरों को कोरी अफवाह बताकर इनका खंडन किया है।
कई बॉलीवुड वेबसाइट्स के सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा था कि स्त्री प्रीक्वल लगभग फाईनल हो चुका है और ये शुरू से स्त्री की कहानी बताएगा। यानि कि स्त्री की शुरूआत कैसे हुई इसकी कहानी। फिल्म का नाम होगा Munjha और फिल्म में लीड किरदार निभाएंगी दिल बेचारा एक्ट्रेस संजना सांघी।

खबर ये भी थी कि संजना ने इस फिल्म में आलिया भट्ट को रिप्लेस किया है। माना जा रहा था कि स्त्री सीक्वल से पहले, स्त्री प्रीक्वल आएगा जो बताएगा कि स्त्री की शुरूआत हुई कैसे। लेकिन अब साफ है कि दिनेश विजान की हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा संजना सांघी फिलहाल तो नहीं हैं।
इतना ही नहीं, मुंझा नाम की इस स्त्री प्रीक्वल को डायरेक्ट करने की अफवाह से जुड़ा हुआ था श्रीराम राघवन को अंधाधुन में असिस्ट करने वाले योगेश चंदेकर का। वहीं माना जा रहा था कि स्त्री के डायरेक्टर अमर कौशिक, इस फिल्म में बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर काम करेंगे।
बहरहाल, ये सारी खबरें कोरी अफवाह हैं। लेकिन हां, स्त्री प्रीक्वलल का आईडिया सुनने में काफी अच्छा है। फिलहाल तो फैन्स बस दिनेश विजान की स्त्री ट्राईलॉजी पूरी होने का इंतज़ार कर रहे हैं जिससे कई सवालों के जवाब मिल सकें।

बेहद शानदार आईडिया
स्त्री एक असली आईडिया पर बनी फिल्म है। ये फिल्म दक्षिण के एक गांव में नाले बा की कहानी पर आधारित है जहां चुड़ैलों को भगाने के लिए लोग अपने घरों के बाहर नाले बा लिख देते हैं। ये चुड़ैल, लोगों के घर के दरवाज़े खटखटाती है।

दिनेश विजान का सफल एक्सपेरिमेंट
इस कहानी को सुनने के बाद ही दिनेश विजान के दिमाग में आईडिया आया कि भारत के गांव - कूचों में ऐसी ढेरों कहानियां होंगी जिन्हें लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। और यहीं से तीन पार्ट की कहानी स्त्री की नींव रखी गई थी।

स्लीपर हिट से सुपरहिट
स्त्री एक शानदार बॉक्स ऑफिस हिट थी। फिल्म ने 150 करोड़ से ऊपर की वर्ल्डवाईड कमाई की थी। इतना ही नहीं ये राजकुमार राव की पहली सोलो हिट फिल्म थी। वहीं भारत में फिल्म ने 125 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

नाईट शो में भरमार
स्त्री की रिलीज़ के बाद इस फिल्म के नाइट शो की ऑक्यूपेंसी भी बेहतरीन होती थी। ये फिल्म सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

सीक्वल की तैयारी
काफी समय से स्त्री 2 की चर्चा है लेकिन फिलहाल फिल्म की शुरूआत नहीं हुई है। हालांकि पहला पार्ट ऐसे खत्म किया गया कि दर्शकों को स्त्री के आगे की कहानी का इंतज़ार है।

तैयार हो रही है शानदार सीरीज़
दिनेश विजान पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि स्त्री 3 पार्ट की सीरीज़ है। फैन्स बस उत्सुक हैं कि फिल्म की कहानी आगे कहां तक और कैसे बढ़ेगी। क्योंकि पहले पार्ट में पूरी फिल्म में राजकुमार राव को श्रद्धा कपूर का नाम तक नहीं पता होता है।

डायन, भूत और चुड़ैल की दुनिया
दिनेश विजान और अमर कौशिक की स्त्री ने भूत प्रेत, चुड़ैल और डायनों की दुनिया एक बार फिर से बॉलीवुड के लिए खोल दी है। इसके बाद से लगातार कई फिल्मों का एलान हो चुका है जिनमें दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स के अलावा, भूत पुलिस और फोन भूत जैसी फिल्में शामिल हैं।

अभी तक कायम है थ्योरी
स्त्री को लेकर अभी तक लोग कई थ्योरी बताते हैं। कुछ का मानना है कि फिल्म की चुड़ैल फ्लोरा सैनी, राजकुमार राव की मां हैं। तो कुछ पंकज त्रिपाठी से भी उनके तार जोड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन असली गुत्थी तो सीक्वल के साथ ही सुलझेगी।

आखिरी सीन से उलझाई गुत्थी
स्त्री के आखिरी सीन ने ही कंफर्म कर दिया था कि फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। स्त्री के आखिरी सीन में श्रद्धा कपूर अपने बैग से एक कटी हुई चोटी निकालकर अपने बाल में लगा लेती हैं और डायन और उनकी चोटियों से जुड़ा राज़ खोलती हैं।

क्या होगी श्रद्धा की कहानी?
अब देखना है कि Munjha क्या श्रद्धा कपूर की कहानी होगी या फिर ये हॉरर यूनिवर्स का एक और नया किरदार होगी।


Click it and Unblock the Notifications












