सलमान खान नहीं बनेंगे वेटरन रीमेक का हिस्सा? अतुल अग्निहोत्री की फिल्म से आई बड़ी खबर!
'बिग बॉस 16' चर्चा में है और उसके साथ साथ मेगास्टार सलमान खान भी खबरों का हिस्सा हैं। इस शो के साथ साथ वो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि सलमान खान एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जो कि कोरियन फिल्म वेटरन की रीमेक होगी। ये फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री बना रहे हैं और जिसको लेकर सलममान खान हिंदी रूपांतरण पर हस्ताक्षर किए हैं।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म को लेकर सलमान खान समय नहीं निकाल पा रहे हैं। ज़ी न्यूज़ की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, "फिल्म के अधिकार निर्माता अतुल अग्निहोत्री और उनके बैनर रील लाइफ प्रोडक्शन के पास हैं।
Recommended Video

वे फिल्म को हिंदी में रूपांतरित कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता करेंगे, उन्होने पहले रेड और नो वन किल्ड जेसिका का निर्देशन किया है।'' सुपरस्टार की झोली में कई फिल्में हैं।
दबंग खान मनीष शर्मा की एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। दोनों फिल्म में भूमिकाएं बरकरार रखेंगे। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान' भी सुर्खियों में रही है।
इससे इतना तो तय है कि फिल्म बनेगी लेकिन इसको लेकर कुछ समय लग सकता है। फैंस को इंतजार है उनकी आने वाले दमदार प्रोजेक्ट्स का जिसको लेकर वो फिलहाल बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications