सलमान खान VS क्रिकेट विश्व कप- 'भारत' की ओपनिंग के दिन होगा भारत का पहला मैच
सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को देशभर में रिलीज हो रही है। यूं तो फिल्म सोलो रिलीज हो रही है और दूर दूर तक भारत के सामने कोई दूसरी फिल्म नहीं है। लेकिन बता दें, 5 जून को ही टीम इंडिया क्रिकेट विश्व कप 2019 का अपना पहला मैच खेलेगी। जी हां, 5 जून भारत vs दक्षिण अफ्रीका का मैच है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत की ओपनिंग पर इसका प्रभाव दिखता है?
भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड की लोकप्रियता का आलम किसे नहीं पता। क्रिकेट के ज्यादा फैन या बॉलीवुड के.. यह सवाल करना भी फिजूल है। देश का युवा वर्ग हो, प्रौढ़ या फिर बच्चे, हर कोई क्रिकेट-बॉलीवुड का दिवाना है। रोजमर्रा की बात अलग है, लेकिन जब बात क्रिकेट विश्व कप की आती है तो कहीं न कहीं बॉलीवुड को भी टकराने का डर लगता है।

बहरहाल, इस बार सलमान खान की भारत क्रिकेट विश्व कप से टकराते दिख रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ओपनिंग पर भले ही इसका थोड़ा प्रभाव दिख सकता है। लेकिन लंबी दौर में फिल्म भारत की कमाई को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











