क्या Pathaan Trailer में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे सलमान खान? फैंस के लिए आई तगड़ी रिपोर्ट!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान इस महीने रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन इस पहले उनके फैंस को ट्रेलर का इंतजार काफी बेसब्री से है। एक तो शाहरुख खान इतने सालों के बाद अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर आ रहे हैं और फैंस का कहना है कि फिल्म काफी दमदार होनी चाहिए। बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म पठान का ट्रेलर कल यानि 10 जनवरी दिन मंगलवार को रिलीज हो रहा है जो कि कैसा होगा ये तो समय तय करेगा।
लेकिन इस वक्त इस फिल्म के दूसरे सुपरस्टार सलमान खान को लेकर भी चर्चा हो रही है। सभी जानते हैं कि पठान फिल्म में सलमान खान का एक दमदार कैमियो है जिसमें वो ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आने वाले हैँ। अब सवाल ये सामने आ रहा है कि क्या ट्रेलर में सलमान खान की झलक दिखेगी?
क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पठान के ट्रेलर में मेगास्टार सलमान खान नजर आने वाले हैं क्योंकि उनका कई मिनट का कैमियो फिल्म में है। ऐसे में मेकर्स उनकी एक झलक के साथ फैंस को एक्साइटेड कर रहे हैँ। हालांकि यशराज फिल्म्स या शाहरुख खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि सलमान खान टाइगर बनकर फिल्म में धमाका करेंगे।
25 जनवरी को फिल्म रिलीज
शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि अब बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय है। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं।
बात करें सलमान खान की तो वो भी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं और टाइगर 3 को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इस साल के अंत तक वो अपनी फिल्म से भी धमाका कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications