क्या Salman Khan होंगे रोहित शेट्टी की Cop Universe का हिस्सा? रोहित शेट्टी ने कही बड़ी बात

रोहित शेट्टी भारतीय सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। उनकी हर फिल्म एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर हुई है और दर्शकों को भी उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार रहता है। उनकी अगली फिल्म 'सर्कस' रिलीज होने के लिए तैयार हैं। वहीं, रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' की घोषणा की है जिसमें दीपिका पादुकोण पुलिस की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं, हाल ही में एक शो में रोहित शेट्टी ने बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, हाल ही में रोहित शेट्टी सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में नजर आए थे। इस दौरान एक गेम के दौरान उन्हें सच और झूठ बताना था। इस गेम में वरुण शर्मा ने रोहित शेट्टी से पूछा कि, उनकी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा सलमान खान होंगे। इसका रोहित शेट्टी ने बिना समय गंवाए मजेदार जवाब दिया।
रोहित शेट्टी ने तुरंत ही कहां '110% हां'। रोहित शेट्टी के इस जवाब के बाद सलमान खान के फैंस का उत्साह बढ़ गया है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार बन चुके हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी जल्द ही उनकी फिल्म में सुपर कॉप की भूमिका में दिखेंगी और ऐसे में अब अगर सलमान खान की एंट्री होती है तो निश्चित रूप से धमाकेदार होगा।
यहां तक कि, रोहित शेट्टी एक वेब सीरीज भी बना रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब ऐसे में अगर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अगर सलमान खान की एंट्री होती है तो ये काफी मजेदार होगा। फैंस फिलहाल उनकी अगली फिल्म 'सर्कस' और दीपिका पादुकोण को लेडी सिंघम के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं।
वहीं, सलमान खान के पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' में सलमान खान नजर आएंगे। वहीं, रोहित शेट्टी की 'सर्कस' फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications