..................... Will Salman Khan be a part of Tridev remake? The director made a big disclosure! त्रिदेव रीमेक का हिस्सा बनेंगे सलमान खान? डायरेक्टर ने कर डाला बड़ा खुलासा! - Hindi Filmibeat

त्रिदेव रीमेक का हिस्सा बनेंगे सलमान खान? डायरेक्टर ने कर डाला बड़ा खुलासा!

एक ओर सलमान खान लगातार किसी ना किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं और काम कर रहे हैं। इस बीच उनको लेकर कई ऐसी खबरें भी सामने आती रहती हैं जो कि फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक सलमान खान एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं जो कि त्रिदेव की रीमेक है। पता चला है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान खान से बात कर रहे हैं।

इस फिल्म के मूल निर्देशक राजीव राय को लेकर खबर आई थी कि उन्होने इस आइडिया के साथ सलमान खान से बातचीत की है और फिल्म ऑफर की है।

salman khan, सलमान खान

खबरें यहां तक हैं कि सलमान खान को ये प्रोजेक्ट पसंद आया है और देखना ये है कि वो इसके लिए हां कहते हैं कि नहीं? हालांकि ये फिल्म कई कलाकारों के साथ होगी इसके लिए राजीव बाकी सितारों की खोज में लगे हुए हैं।

मेरा रीमेक करने की ओर झुकाव नहीं है

मेरा रीमेक करने की ओर झुकाव नहीं है

राजीव राय की मानें तो, "मेरा रीमेक करने की ओर झुकाव नहीं है, चाहे वो मेरी फिल्में हो या बाहर की फिल्में। मेरा ये काम नहीं है, इसलिए मैं रीमेक पर भी विचार करने से हिचक रहा हूं। हालांकि मेरे पास ऑफर हैं।"

सीधा इंकार कर दिया है

सीधा इंकार कर दिया है

तो इस खबर से राजीव ने सीधा इंकार कर दिया है। हालांकि उन्होने ये बात कुबूल की है कि उन्होने सलमान खान को ऑफर दिया था और उनसे बातचीत की थी।

त्रिदेव के रीमेक के लिए

त्रिदेव के रीमेक के लिए

हालांकि वो ऑफर और संपर्क त्रिदेव के रीमेक लिए नहीं था। राजीव के मुताबित फिल्म कोरोना काल के कारण पीछे रह गई और अभी तक ट्रैक पर नहीं हैं।

टाइगर 3

टाइगर 3

सलमान खान की बात करें तो वो इस वक्त अपने फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वो कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में हैं।

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं

शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं

सलमान खान इस वक्त लगातार कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और इस फिल्म में उनका किरदार कुछ अलग होने वाला है और पूजा हेगड़े उनके साथ नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X