सच ही तो कहा, सलमान में अब प्रेम नहीं रहा- दर्शकों की राय

सलमान खान की पुरानी फिल्मों में उनके प्रेम नाम के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। प्रेम किरदार ने सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में एक सीधे, सच्चे, दिल को छू जाने वाले शख्स के रुप में प्रस्तुत किया। लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड का सुपरस्टार बनने की कोशिश में सलमान ने अपने अंदर के प्रेम को कहीं खो दिया। सलमान खान के दिल में अब प्रेम की जगह दबंग की भावना भर गयी। लेकिन अब एक बार फिर से सलमान खान अपने अंदर के उसी पुराने प्रेम को बाहर लाने की कोशिश में लगे हैं। और इसमें उनकी मदद कर रहे हैं सूरज बड़जातिया।

सूरज बड़जातिया की फिल्मों में ही सलमान खान को प्रेम नाम के किरदार से जाना गया और इस किरदार ने सलमान खान के करियर को एक नयी ऊंचाई दी। अब एक बार फिर से सूरज बड़जातिया की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान दोबारा से प्रेम नाम के किरदार में नज़र आने वाले हैं। प्रेम रतन धन पायो फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम प्रेम है और साथ ही अनुपम खेर बाबूजी के किरदार में हैं। लेकिन सलमान खान को डर है कि वो प्रेम के किरदार को दोबारा से निभा पाएंगे या नहीं। और कुछ यही डर उनके फैंस को भी है।

लोगों को जबसे ये खबर मिली है कि सलमान खान दोबारा से प्रेम के किरदार में नज़र आने वाले हैं तभी से लोगों को डर लगने लगा है कि सलमान दोबारा से प्रेम के किरदार में ढल पाएंगे या नहीं। नीरज जो कि सलमान को काफी पसंद करते हैं ने कहा- "मुझे नहीं लगता कि सालों पहले सलमान में जो प्रेम की सरलता थी सच्चाई थी वो दोबारा से सलमान में नज़र आ पाएगी। इस बार प्रेम के रुप में लोगों को सलमान को एक्सेप्ट कर पाना बहुत ही मुश्किल है।"

अनंदिता जो कि बैंगलोर से हैं का कहना है- "सलमान पिछले कुछ सालों में दबंग हो चुके हैं। अब दोबारा से वो प्रेम नहीं बन सकते। प्रेम के रुप में उन्हें स्वीकार कर पाना बहुत ही मुश्किल होगा। सलमान को अब लोग भाई ही पुकारते हैं, दोबारा से प्रेम जैसा प्रेम उभार पाना मुश्किल है।"

रिया सैनी का कहना है "मैंने जब मैंने प्यार किया देखी थी तभी मुझे प्रेम से प्रेम हो गया था। लेकिन दबंग वाला सलमान आज के जमाने के साथ मैच होता है। आज ऐसे ही लड़को को लोग पसंद करते हैं दोबारा से दबंग को प्रेम बनते देखना पता नहीं कैसा होगा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X