..................... Will Richa Chadha and Ali Fazal launch their "baby" in the film industry? Know the truth! - Hindi Filmibeat

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल अपनी "बेबी" फिल्म इंडस्ट्री में करेंगे लॉन्च? जानिए सच्चाई!

By Filmibeat Desk
richa chadha ali fazal

Ali Fazal Richa Chadha- बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने बीते शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस को हैरान और हंसने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो में दोनों ने अपनी "बेबी" को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने की बात कही। इस पोस्ट को देखते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या वे अपनी बेटी ज़ुनेयरा की बात कर रहे हैं? लेकिन असलियत कुछ और ही निकली!

दरअसल, ऋचा और अली की "बेबी" उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' है, जो 18 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने जा रही है। इस जोड़ी ने मज़ेदार अंदाज़ में अपने पहले प्रोडक्शन की घोषणा की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उनकी रचनात्मकता और ह्यूमर ने इस अनाउंसमेंट को और भी खास बना दिया।

'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' फिल्म की कहानी और अनूठा अंदाज़ इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है। इस खास अनाउंसमेंट के बाद फैंस को इनकी बेबी यानी के फिल्म के ग्रैंड डेब्यू का बेसब्री से इंतज़ार है।

ऋचा और अली ने बतौर प्रोड्यूसर जो सफर शुरू किया है, वह इस मज़ेदार और दिलचस्प शुरुआत के साथ यादगार बन गया है। कुछ महीने पहले दोनों माता पिता बने थे और फैंस भी काफी खुश हुए थे।

अली फजल ने इसके बाद फिल्मों से ब्रेक लिया था और घर में ही वक्त बिता रहे थे। फिलहाल वो मिर्जापुर के अगले सीजन को लेकर काम कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि अली फजल कब तगड़ा धमाका करते हैं।

Read more about: richa chadha ali fazal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X