चीन में रिलीज होगी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'- BOX OFFICE पर फ्लॉप नहीं आमिर खान!
Recommended Video

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत में तो फ्लॉप हो चुकी है। लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी, यह चीन में रिलीज के बाद ही सामने आएगी। चीन में आमिर खान के फिल्मों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में चीन में कमाई के साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होने से बच सकती है।
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से अमिताभ बच्चन ने बनाया रिकॉर्ड
चीन में आमिर खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जहां दंगल ने चीन में 1300 करोड़ तक की कमाई की थी, वहीं सीक्रेट सुपरस्टार ने भी 800 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। लिहाजा, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से भी काफी उम्मीद जताई जा रही है। यह फिल्म लगभग 300 करोड़ के भारी भरकम पर बनाई गई है.. जाहिर तौर पर फिल्म का चीन में कमाई करना अहम है। चीन में फिल्म के राइट्स 110 करोड़ में बेचे गए हैं।

लंबे समय के बाद आमिर खान की किसी फिल्म को दर्शकों ने इतनी बुरी तरह नकारा है। गजिनी हो या तारे जमीं पर, रंग दे बसंती, 3 इडियट्स, धूम 3, दंगल, पीके.. सभी फिल्में बैक टू बैक सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर रही हैं। ऐसे में आमिर का ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्म करना दर्शकों को काफी निराश कर गया।


Click it and Unblock the Notifications