रश्मिका मंदाना बनेंगी विजय देवरकोंडा की दुल्हन? गुपचुप कर ली सगाई! तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं फैंस

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Engagement- साउथ के इस क्यूट कपल की जब बात होती है तो सबसे पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम सामने आता है। खबरें हैं लंबे रिलेशनशिप के बाद अब दोनों ने सगाई कर ली है।

जी हां, रिपोर्ट्स में दावा की जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और काफी जल्दी अपने रिश्ते को लेकर ऐलान करने वाले हैं। पता चला है कि इस लगाई के दौरान बाहर का कोई व्यक्ति नहीं था बल्कि दोनों परिवारों के कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे।

ये बात किसी छिपी नहीं है कि दोनों सितारे लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर स्पॉट भी होते रहते हैं। हालांकि रश्मिका और विजय ने पब्लिकली अपने रिश्ते को कभी कुबूल नहीं किया है। आम तौर पर सितारों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज धूमधाम से सामने आते हैं लेकिन इस सगाई को काफी गुप्त रखा गया है।

छुट्टियों पर जाते देखा गया है

भले ही पुष्पा एक्ट्रेस ने विजय के साथ अपने रिश्ते को छिपाया है लेकिन कई बार दोनों को रेस्टोरेंट में घूमते हुए और कई मौकों पर छुट्टियों पर जाते भी देखा गया है। कहा जाता है कि दोनों के बीच अफेयर फिल्म के सेट पर ही शुरु हुआ था और वो फिल्म 2018 में आई हिट फिल्म गीता गोविंदम थी और बाद में डियर कॉमरेड (2019) में भी साथ दोनों में काम किया और चर्चा काफी तेज हो गई थी। एक दूसरे के बारे में सवाल करने पर दोनों काफी शरमा जाते हैं। फिलहाल फैंस को सगाई की तस्वीरों का इंतजार है।

वर्कफ्रंट

रश्मिका मंदाना इस फिल्म'थामा' को लेकर चर्चा में है जिसके ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। मैडॉक फिल्म के साथ फिल्म वो जबरदस्त धमाका करेंगी। इसके अलावा बात करें विजय देवरकोंडा की तो हाल ही में गौतम तिन्नौरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'किंगडम' में नज़र आए थे। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। देखने वाली बात होगी कि कब वो एक बड़ी हिट देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X