प्रभास काफी जल्द बनेंगे दूल्हा? राम चरण के एक बयान से हिल गया सोशल मीडिया!

Will Prabhas Getting Married- बाहुबली के बाद से प्रभास ने पूरी इंडिया के दिलों पर राज किया है। बॉलीवुड में सलमान खान तो टॉलीवुड में प्रभास को 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' कहा जाता है।
लेकिन कुछ ऐसा अब सामने आ रहा है जिसके बाद कहा जा सकता है कि प्रभास शादी की तरफ जा रहे हैं? जी हां, इस बात का इशारा उनके करीबी दोस्त राम चरण के तरफ से दिया गया है जो कि अब खबरों का हिस्सा है।
राम चरण का कहना है कि साल 2025 में प्रभास अपना सिंगल स्टेटस छोड़ने वाले हैं। वो इस दौरान एक शो में थे जिसका नाम'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' है। उनकी मानें तो प्रभास आंध्र प्रदेश के गणपवरम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जैसे ही ये सामने आया लोगों के मन में कई सवाल हैं और वो आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कई सवाल
इस इशारे के बाद लोगों ने प्रभास को लेकर अनगिनत सवाल दाग दिए हैं। किसी का कहना है, "क्या ये आधिकारिक हुआ है?" किसी ने सीधे अभिनेता को बधाई ही दे डाली है। उनका कहना है कि, "चलो आखिरकार! बधाई हो, प्रभास सर।" किसी का कहना है,"ये क्या प्रभास शादी कर रहे हैं? ।"
फैंस इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि प्रभास किस तरह से इसपर रिएक्ट करते हैं। फिलहाल वो अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।
राम चरण की फिल्म रिलीज
राम चरण की बात करें तो वो भी इस वक्त अपनी फिल्म गेम चेंजर को लेकर बिजी हैं जो कि थिएटर में हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं हैं। हालांकि कियारा का किरदार उनका खास नहीं है जितना होना चाहिए था। इस फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं और फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











