निष्कपट हास्य और व्हिस्की की एक घूंट..मिस यू खुशी दादाजी

तो वहीं जानी-मानी अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने गुरुवार को अपने दादा और लोकप्रिय लेखक-पत्रकार खुशवंत सिंह के निधन पर दुखी होते हुए ट्विटर पर लिखा, "निष्कपट हास्य और व्हिस्की की एक घूंट..यही है जो आप हमारे लिए लाए..भगवान करे, आप जहां जाएं यह आपको मिले। हमें आपकी कमी खलेगी खुशी दादाजी।" ।
मालूम हो कि वह उन्हें उनके निष्कपट हास्य और उनके साथ एक घूंट व्हिस्की पीने के लिए याद करती हैं।
खुशवंत सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 4.30 बजे लोदी रोड स्थित दयानंद मुक्तिधाम के विद्युत शवदाह गृह में किया गया, जहां पुत्र राहुल सिंह, परिवार के अन्य सदस्यों व सैकड़ों चाहने वालों के बीच लालकृष्ण आडवाणी, फारूक अब्दुल्ला, सलमान खुर्शीद जैसे राजनेता भी पहुंचे।
औरतों को वासना की वस्तु मानते थे खुशंवत सिंह
Did You Know: देश के दूसरे उच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित खुशवंत सिंह की कई रचनाओं को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। 'ट्रेन टू पाकिस्तान', 'आई शैल नॉट हियर द नाइटिंगल', 'ए हिस्ट्री ऑफ द सिख्स', 'द कंपनी ऑफ वुमन' और 'डेल्ही' इनमें प्रमुख हैं। उन्होंने 30 से ज्यादा उपन्यास, कई लघुकथाएं, निबंध और टिप्पणियां लिखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications