'डर्टी पॉलिटिक्स' के पोस्टर में तिरंगे में लिपटी नग्न मल्लिका ने मचाया कोहराम
फिल्म के एक दृश्य में मल्लिका शेरावत ने अपने ऊपर तिरंगा लपेट रखा है और बाकी इसके अलावा उन्होंने और कुछ नहीं पहना है और उनके हाथ में एक सीडी है जिसपर राजस्थान विधानसभा लिखा हुआ है। जिसके कारण फिल्म के निर्देशक केसी बोकाड़िया को कुछ राजनैतिक पार्टियों की ओर से धमकियां मिल रही हैं।
केसी बोकाड़िया ने अपनी फिल्म के बारे में कहा कि जिस पोस्टर सीन को लेकर लोग विवाद खड़ा कर रहे हैं उसमें तिरंगा नहीं हैं। वो केवल तीन कलर का कपड़ा है और उसमें अशोक चक्र भी नहीं है। मेरी फिल्म को जबरदस्ती राजनैतिक मोड़ देने की कोशिश की जा रही है जबकि मेरी फिल्म सत्य घटना पर आधारित है ना कि किसी राजनैतिक पार्टी या व्यक्ति के विशेष के खिलाफ। यह सब मेरी फिल्म को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
गौरतलब है कि केसी बोकाड़िया कि फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' साल 2011 के सबसे चर्चित केस भंवरी सेक्स सीडी मर्डर केस पर आधारित है। इस केस में नर्स भंवरी देवी जो कि बाद में एक लोकप्रिय लोकगायिका बन गयी थी, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गयी थी और बाद में उसकी हत्या हो जाती है। इस मामले में राजस्थान सरकार के एक मंत्री महिपाल मदरेणा का नाम आया था जिसे पद तो छोड़ना ही पड़ा, उन्हें जेल भी हो गयी थी। फिल्म में महिपाल वाला रोल ओमपुरी निभा रहे हैं।
हालांकि बोकाड़िया पहले कह चुके हैं कि उनकी फिल्म अश्लील नहीं हैं और ना ही उन्होंने मर्यादा को लांघने की कोशिश की है लेकिन जबसे इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ही उन्हें, मल्लिका और मल्लिका के भाई को धमकियां मिल रही हैं और इस फिल्म को बंद करने का दवाब बनाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












