क्या अर्जुन कपूर संग ब्याह रचाएंगी मलाइका? फराह खान के सवाल का एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Malaika Arora

Recommended Video

Moving in with Malaika Show: क्या Arjun Kapoor से शादी नहीं करेंगी Malaika? रिलेशनशिप पर कहा ये

Malaika Arora on wedding with Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा अपने शो में निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी कर रही हैं। उन्होंने फराह खान के सामने कई खुलासे किए हैं। मलाइका अरोड़ा ने फराह खान के साथ बातचीत में अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर बात की।

मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि वो अर्जुन कपूर के साथ शादी को लेकर क्या सोचती हैं। मलाइका अरोड़ा से फराह खान ने सीधे सपाट लहजे में पूछ डाला कि वो शादी को लेकर फिलहाल क्या सोचती हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, अर्जुन कपूर हमेशा उन्हें अच्छी सलाह देते हैं और उनकी बात मानते हुए ही उन्होंने इस शो को करने के लिए हां किया था।

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, उनके बेटे अरहान ने भी उन्हें इस मामले में उनका सपोर्ट किया। फराह खान ने मलाइका अरोड़ा से कहा कि वो पहले भी पार्टनर की उम्र को लेकर ट्रोल हुई हैं। इस पर भी मलाइका अरोड़ा ने अपनी बात रखी।

मलाइका ने कहा..

मलाइका ने कहा..

मलाइका ने कहा- 'अगर पुरुष खुद से 20 साल छोटी उम्र की लड़की से शादी करता है तो उन्हें राजा जैसा महसूस कराया जाता है।' मलाइका अरोड़ा ने साथ ही ये भी कहा कि उनके लिए उम्र को लेकर पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं लेकिन, उनके लिए यह आसान नहीं रहा।

शादी को लेकर कहा..

शादी को लेकर कहा..

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, वो अर्जुन कपूर को लेकर गंभीर हैं। अभिनेत्री ने कहा कि, काफी काल्पनिक बाते हैं। हमने इस बारे में बात की है। हम सभी अपने पार्टनर से इन चीजों को लेकर बातें करते हैं।

रिलेशनशिप में ज्यादा बेहतर इंसान

रिलेशनशिप में ज्यादा बेहतर इंसान

मलाइका अरोड़ा ने कहा- मुझे लगता है कि- 'मैं रिलेशनशिप में ज्यादा बेहतर इंसान हूं'। मलाइका अरोड़ा ने साथ ही ये भी माना कि उनके लिए खुशी ज्यादा जरूरी है और अर्जुन ऐसे भी एक दूसरे को काफी खुश रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X