1999 की सुपरहिट फिल्म.. बनेगा धमाकेदार सीक्वल! Hint: ऐश्वर्या राय
सुभाष घई ने साफ साफ कहा कि जब तक मुझे पहली फिल्म से ज्यादा बेहतर कहानी नहीं मिलेगी, मैं फिल्म ताल का सीक्वल नहीं बनाउंगा।
ऐश्वर्या राय के करियर की बेस्ट फिल्मों को शामिल किया जाए.. तो 1999 में सुभाष घई निर्देशित फिल्म 'ताल' को जरूर शामिल किया जाएगा। फिल्म एक म्यूजिकल हिट थी और इससे ऐश्वर्या राय को नई पहचान मिली।
जब सलमान की वजह से.. इस बड़ी फिल्म से ऐश्वर्या को किया गया OUT!
बहरहाल, इस फिल्म पर बात करते हुए सुभाष घई ने साफ साफ कहा है कि मैं इस फिल्म का सीक्वल बनाउंगा.. लेकिन सिर्फ तभी, जब मुझे पहली फिल्म से बेहतर कहानी मिल जाएगी। ताल बहुत खास फिल्म है, मैं बस यू ही उसका सीक्वल नहीं बनाना चाहता।

सुभाष घई ने कहा- 'ज्यादातर फिल्ममेकर्स अपनी पहली फिल्म की सफलता को भुनाने की कोशिश करते हैं। यदि फिल्म की कहानी पहली फिल्म से अच्छी है तो इसे करने में कोई बुराई नहीं। लेकिन यदि सिर्फ बॉक्स ऑफिस बिजनेस ही आपका टार्गेट है.. तो यह एक तरह की चीटिंग है। इसीलिए मैं ताल 2 तभी बनाउंगा यदि मुझे अच्छी स्टोरी मिलेगी..'
यहां देखें फिल्म ताल से ऐश्वर्या राय की खूबसूरत तस्वीरें और फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications