जिस दिन बोर होने लगीं फिल्में छोड़ दूंगी: सोनाक्षी सिन्हा

आज कल म्यूजिक चैनलों के जिन गानों ने सबसे ज्यादा धूम मचाई है उसमें से ज्यादातर गानों की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं जिनकी बैक टू बैक फिल्मों ने यह जता दिया कि सोनाक्षी निर्माता-निर्देशकों की डिमांडिग हिरोईन हैं। उनकी आाने वाली दो फिल्मों बुलेट राजा और आर राजकुमार का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अपनी और अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि वह अपने काम से बेहद प्यार करती है और अपने काम का लुत्फ उठाती हैं।

जिस दिन वह अपने काम का लुत्फ उठाना बंद कर देंगी उस दिन वह फिल्में करना छोड़ देंगी क्योंकि क्योंकि स्टारडम उन्हें आकर्षित नहीं करता। मात्र तीन साल के करियर में सोनाक्षी ने आधे दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया है।

सोनाक्षी ने आगे कहा कि मुझसे कोई जबरदस्ती काम नहीं करवा सकता है। मैं जो करती हूं, मुझे वह पसंद है। जिस दिन मैं आनंद उठाना बंद कर दूंगी, मैं इसे छोड़ दूंगी क्योंकि मुझे इसके साथ मिलने वाले स्टारडम या सुविधाओं से लगाव नहीं है, न ही मैं यह प्रसिद्धि के लिए करती हूं।"

अपनी कामयाबी पर ज्यादा ना तो सोनाक्षी इतराती हैं और ना ही अपना नाकामी पर ज्यादा अफसोस करती है, अपने पापा को अपना रीयल हीरो मानने वाली सोनाक्षी ने कहा कि
नाकामयाब फिल्मों के बारे में बुरा न सोचना, सोनाक्षी ने अपने पिता से सीखा है।

सोनाक्षी की आगामी फिल्में प्रभुदेवा की 'आर.राजकुमार' और तिग्मांशु धुलिया की 'बुलेट राजा' हैं। सोनाक्षी का कहना है कि 'बुलेट राजा' उनकी पहले की फिल्मों से अलग है।जिसमें वह पहली बार सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर आर राजकुमार में शाहिद के साथ नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X