क्या आमिर, Srk की तरह अब कैटरीना भी लेंगी फिल्म की profit का हिस्सा!
बॉलीवुड एक्टर्स शाहरूख खान, आमिर खान और रणबीर कपूर कुछ उन सितारों में से हैं जो फिल्म साइन करने से पहले डील करते हैं कि फिल्म की प्रोफिट का कितना प्रतिशत हिस्सा उनका होगा। जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेसस में अभी इस चलन ने तेजी नहीं पकड़ी है। बहरहाल, पिछले महीनों दीपिका पादुकोण ने फिल्म फाइडिंग फैनी के लिए ऐसी डील की थी।

खबरों के अनुसार, दीपिका पादुकोण के बाद अब कैटरीना कैफ भी इस राह पर चलने की सोच रही है। बताया जा रहा है कि, अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने जा रही एक फिल्म के लिए कैटरीना के सामने ऐसा डील रखा गया है। इस फिल्म में कैट के साथ आदित्य रॉय कपूर होंगे।
हालांकि, जब खबर कैट के कानों तक पहुंची तो उन्होंने इसे महज कोरी अफवाह बताई। कैटरीना ने इस खबर को सिरे से नकार दिया। बल्कि, इस फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय ने बताया कि कैटरीना को फिल्म की कहानी अच्छी लगी। सिर्फ इसीलिए उन्होंने फिल्म साइन की है। जबकि प्रोफिट शेयरिंग की कोई बात ही नहीं है।
आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही खबर सुर्खियों में छाई थी कि आमिर खान ने एक फिल्म के लिए 80 प्रतिशत प्रोफिट का हिस्सा मांगा था। लेकिन यह मांग निर्माता को कुछ ज्यादा ही लगी, जिसके बाद उन्होंने आमिर को न कह दिया। यह फिल्म रितेश सिद्धानी और फरहान अख्तर की थी।


Click it and Unblock the Notifications