स्वाइन फ्लू से बच पाएगी 'कमीने'?
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म कमीने एक समस्या से जुझने वाली है। वह समस्या है स्वाइन फ्लू की। देश में इस बीमारी के चलते 17 लोगों की जान जा चुकी है। इसे देखते महाराष्ट्र सरकार ने मुम्बई और पुणे में तीन दिन बाद फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है।
वैसे फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब सवाल है कि ऐसे माहौल में दर्शक थियेटर की ओर रूख करेंगे कि नहीं। फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्धाज भी इस नई समस्या से परेशान है।
अब देखना है कि कमीने स्वाइन फ्लू से बच पाएगी कि नहीं।
कमीने प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड विशाल भारद्धाज शाहिद कपूर स्वाइन फ्लू bollywood kaminey maharastra mumbai priyanka chopra pune shahid kapoor swine flu vishal bhardwaj


Click it and Unblock the Notifications