नच बलिए 7 में दिखेंगे ये कंट्रोवर्सियल 'स्टार'.. HINT: नाम तो सुना होगा!

के आर के.. जी हां कमाल राशिद खान ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया। उन्हें टीवी पर दर्शक देखना चाहते हैं या नहीं, यह तो नहीं पता, लेकिन केआरके खुद को जरूर टेलीविजन पर नाचते देखना चाहते हैं। तभी तो उन्होंने ट्विटर के जरीए खुलासा किया है कि उन्हें डांस रिएलिटी शो नच बलिए 7 के लिए संपर्क किया गया है।

kamaal rashid khan

बॉलीवुड एक्टर्स और खास कर हिरोइनों पर अजीबोगरीब फब्ती कसने वाले केआरके ने कहा है कि उनसे डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन वह आने वाले हैं या नहीं, इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें, इससे पहले कमाल 'बिग बॉस 3' में भाग ले चुके हैं। जहां उन्होंने जम कर हंगामा किया था और काफी कंट्रोवर्सी में रहे थे।

पढ़ें- परिणिती पर केआरके की टिप्पणी

नच बलिए की बात करें तो, एक सूत्र के मुताबिक, शो के निर्माता इसके लिए अलग-अलग कार्यक्षेत्र से जुड़ी हस्तियों से संपर्क कर रहे हैं। जिसमें केआरके का भी नाम है। केआरके 'देशद्रोही' और एक 'विलेन-देअर्स वन इन एवरी लव स्टोरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

वहीं, नच बलिए से संबंधित केआरके ने फरवरी में ट्विटर पर भी लिखा था, 'आज कुछ लोगों ने मुझे एक रियलिटी शो को लेकर फोन किया। उन्होंने मुझसे इसमें अपनी प्रेमिका, मंगेतर या पत्नी के साथ हिस्सा लेने के लिए कहा। मैं कहां से लाऊं?' गौरतलब है कि, 'नच बलिए 7' के मई में स्टार प्लस चैनल पर आने की संभावना है। बहरहाल, कंट्रोवर्सी का दूसरा नाम केआरके इसमें नजर आएंगे या नहीं, इसपर प्रश्न चिन्ह है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X