..................... Will Junior NTR will join hands with YRF After Spy Movie War 2 Box Office Performance - Hindi Filmibeat

War 2 के बाद एक बार फिर YRF के साथ काम करेंगे साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR? सामने आईं ये डिटेल

War 2

ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की फिल्म War 2 से फैन्स और मेकर्स को बहुत उम्मीदें थीं। माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी। लेकिन रिलीज के शुरुआती दिनों के बाद ही फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी। यही वजह रही कि यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।

बॉक्स ऑफिस पर War 2 की हालत

शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म की कमाई जल्दी गिर गई। रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने केवल 1.01 करोड़ रुपये कमाए। अब तक भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 223.01 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। उम्मीद के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम है और इसी वजह से YRF की आगे की प्लानिंग पर असर पड़ा है।

YRF की आने वाली फिल्में

थिएटर रन खत्म होने के बाद War 2 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी OTT रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है। आमतौर पर, बॉलीवुड फिल्में 6 से 8 हफ्तों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। वहीं, YRF अपनी अगली फिल्म Alpha पर फोकस कर रहा है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म क्रिसमस 2025 के आसपास रिलीज होने की तैयारी में है।

जूनियर NTR का वर्कफ्रंट

एक इंडस्ट्री सोर्स ने जानकारी दी है कि 'फिल्म वॉर 2 के बाद जूनियर NTR अपनी अगली प्रशांत नील के साथ की जाने वाली फिल्म और फिर देवरा 2 पर काम करना शुरू करेंगे, जैसा कि होना था। ऐसे में इस प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। टीम तैयारियों में जुट चुकी है और काम की शुरुआत हो चुकी है।'

पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थी कि NTR ने YRF के साथ वॉर फ्रेंचाइज़ी के अलावा मल्टी-फिल्म डील साइन की है, और इसमें से एक सोलो फिल्म भी है। ऐसे में अब यह नई रिपोर्ट्स सामने आईं हैं कि NTR ने अपने पहले के कमिटमेंट्स की वजह से इन्हें नए प्रोजेक्ट्स को थोड़े समय के लिए टाल दिया है।

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि प्रशांत नील की NTR के साथ बनने वाली फिल्म का टेंटेटिव टाइटल फिलहाल ड्रैगन रखा गया है। जबकि, देवरा की बात करें तो यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें NTR के साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थीं।

Read more about: war 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X