77 की उम्र में जवान दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाएंगी जया बच्चन ? बोलीं- मेरी झुर्रियां और सफेद बाल...

Jaya Bachchan On cosmetic surgery: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अपने बयानों और आउटफिट को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बता दें कि जया बच्चनको इन दिनों उनके बदलते बर्ताव की वजह से अधिक नोटिस किया जा रहा है। वह अकसर पैपराजी पर गुस्सा करती नजर आती हैं। मां के इस बर्ताव को देख उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने खुलासा किया कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है जिस वजह से वह परेशान हो जाती हैं।
कॉस्मेटिक सर्जरी की सुंदरता में विश्वास नहीं करतीं जया बच्चन
बता दें कि जया बच्चन बढ़ती उम्र के साथ धीरे-धीरे फिल्में करना भी कम कर रही हैं। आखिर बार उन्हें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए भी जया बच्चन ने अपने लुक्स में कोई बदलाव नहीं किया था। जया बच्चन को अपनी बढ़ती उम्र का कोई मलाल नहीं है। वैसे तो अधिकतर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी उम्र छिपाने के लिए कई कॉस्मेटिक सर्जरी करवाती हैं जिससे वह और भी खूबसूरत दिखें, लेकिन 77 की उम्र में आने के बाद भी जया बच्चन इस तरह की सुंदरता में विश्वास नहीं रखती हैं।
झुर्रियों पर होता है गर्व
TOI से बात करते हुए जया बच्चन बताती हैं कि उन्हें गर्व है अपनी लाइफ जर्नी पर, वह कभी भी इस तरह की कोई भी सर्जरी नहीं करवाना चाहेंगी। जया बच्चन आगे कहती हैं कि मुझे अपने चेहरे की झुर्रियों और सफेद बाल होने पर प्राउड फील होता है। वह नेचुरली अपनी बढ़ती उम्र को एंजॉय करना चाहती हैं वह सुंदर दिखने के लिए अपने चेहरे पर कोई कट नहीं लगवाना चाहती हैं। जया बच्चन कहती हैं कि वह अपने चेहरे के लिए कुछ भी आर्टिफिशियल चीज का इस्तेमाल नहीं करती हैं। ना आज तक किया है और ना ही आगे करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications