तरण आदर्श का दावा सफलता की नयी दास्तां लिखेगी जय हो
तरण आदर्श के ही मुताबिक यह फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। जो कि सलमान खान की ही सारी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ेगी। आपको बता दूं कि आज फिल्म 5000 स्क्रीन्स में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म को लेकर काफी एडवांस बुकिंग हुई है। लोग ने महंगी से महंगी टिकटें खरीदीं है। सलमान खान की पूरे एक साल बाद फिल्म रिलीज हो रही है इसलिए भी फिल्म को लेकर लोग काफी उत्सुक है।
गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म आम जनता के लिए एक मैसेज है जिसमें भ्रस्ट प्रशासन को दिखाया गया है।
देखते हैं कि तरण आदर्श का दावा कितना सच साबित होता है? इसमें कोई शक नहीं कि आज की रिलीज फिल्म 'जय हो' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती है या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
