रणवीर सिंह बने NBA के ब्रांड एंबेसडर, 'भारत में बास्केटबॉल की चाहत का करुंगा प्रसार'
सुपरस्टार रणवीर सिंह को नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एन.बी.ए.) ने भारत के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है! दिलचस्प बात यह है कि ऐसा बताया जा रहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एन.बी.ए. अफ्रीका को सहयोग दे रहे हैं!
ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया में बास्केटबॉल के जुनून को फैलाने के अपने प्रचार अभियानों के लिए यह लीग विश्वभर की बड़ी हस्तियों को अपने साथ जोड़ रही है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में अपने चाहने वालों के साथ, रणवीर इस बड़ी ज़िम्मेदारी को सौंपे जाने को लेकर खुश और विनम्र हैं।

रणवीर ने बताया, 'मैं बचपन से ही बास्केटबॉल का चाहनेवाला रहा हूँ। यह दुनिया के सबसे ज़्यादा जोश भरे खेलों में से एक है और एन.बी.ए. सितारे कई दशकों से पॉप कल्चर को नया रूप दे रहे हैं। माइकल जॉर्डन से लेकर एलन इवरसन से लेब्रॉन जेम्स तक, एन.बी.ए. ने अपने खिलाड़ियों और कद्रदानों के बीच एक अनूठे कल्चर का निर्माण किया है। कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर खिलाड़ियों के असर की मैं सराहना करता हूँ।"
उन्होंने कहा कि, "एन.बी.ए. गेम्स को देखने से मुझे यह मालूम हुआ है कि इस खेल में एक अपना रवैया और नज़ाकत है जो चाहने वालों को इस तरह अपनी ओर खीँचते हैं जैसा कुछ एक दूसरे खेलों में होता है।
पूरी दुनिया में और भारत में इस खेल का मशहूर होना भारत के लिए एन.बी.ए. ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए मुझे बेहद उत्साहित करता है। ये एक ऐसी ज़िम्मेदारी है जो मुझे भारत के तेज़ी से बढ़ते हुए दर्शकों के बीच इस खेल की दीवानगी को और फैलाने में मदद करेगी।"


Click it and Unblock the Notifications