तलाक लेंगे हार्दिक पांड्या और नतासा स्तांकोविक? डिलीट की तस्वीरें, बर्थडे पर नहीं किया विश!

क्या नतासा स्तांकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है? ये सवाल इसलिए सामने आ रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।
आईपीएल का काफी खराब सीजन देखने वाले हार्दिक पांड्या के फैंस को झटका लगा है और ये साल उनके लिए काफी बुरा साबित हुआ है। Reddit पर लोग हार्दिक और नतासा के रिश्ते को लेकर चिंतित है।
तलाक की खबरें तब उठीं जब नतासा ने सोशल मीडिया अकाउंट से पांड्या सरनेम निकाल दिया। एक Redditer ने लिखा था, "यह सिर्फ एक अटकलें हैं। लेकिन दोनों एक-दूसरे को स्टोरीज पर पोस्ट नहीं कर रहे हैं। पहले नतासा के इंस्टाग्राम पर नतासा स्टेनकोविक पंड्या हुआ करते थे, लेकिन अब उन्होंने उनका नाम पूरी तरह से हटा दिया है।''
बर्थडे पर नहीं किया कोई पोस्ट
इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि, "नतासा अपना जन्मदिन 4 मार्च को मनाती हैं और उस दिन भी हार्दिक की ओर से कोई पोस्ट नहीं किया गया था। जबकि नतासा ने अपने और हार्दिक के सभी हालिया पोस्ट भी हटा दिए, सिवाय उस पोस्ट के जिसमें अगस्त्य उनके साथ थे। साथ ही, वह नजर नहीं आ रही हैं।" इन सभी चीजों को देखते हुए लोग अनुमान लगा रहे हैँ। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
नतासा स्तांतकोविक
नताशा स्टेनकोविक ने साल 2013 में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। टीवी अभिनेता अली गोनी से ब्रेकअप के बाद नताशा की मुलाकात टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से हुई थी। एक नाइट क्लब में मिले और जल्दी ही उनकी मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी की और 30 जुलाई 2020 को बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। पिछले साल एक बार फिर से कपल ने धूमधाम से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications