हैप्पी न्यू ईयर के सामने सलमान, रितिक ने रखे बड़े रिकॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के सफल होने के शत प्रतिशत चांसेस हैं क्योंकि हैप्पी न्यू ईयर फिल्म मैं शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही दीपिका पादुकोण जो कि पिछले साल की सबसे सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं भी शाहरुख का साथ दे रही हैं। शाहरुख-दीपिका की जोड़ी के अलावा फिल्म का निर्देशन कर रही हैं फराह खान जिनकी शाहरुख के साथ जोड़ी हमेशा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
हैप्पी न्यू ईयर के बाद आमिर खान की पीके भी लाइन में है जो साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में अभी से गिनी जा रही है। खैर अभी तक हैप्पी न्यू ईयर के लिए सलमान खान, अजय देवगन और रितिक रौशन ने कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाकर रख दिये हैं। जिन्हें तोड़कर शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का खिताब जीत सकती है।
हालांकि हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के हिट होने की सभी को पूरी उम्मीद है क्योंकि दीवाली हमेशा से ही बादशाह शाहरुख खान के लिए लकी रही है। लेकिन हैप्पी न्यू ईयर इन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाने में सफल हो पाएगी या नहीं ये जानने के लिए फिल्हाल थोड़ा इंतजार और।


Click it and Unblock the Notifications











