ऐतराज 2 को डायरेक्ट कर सकते हैं ये सीनियर डायरेक्टर,होगा धमाका

By Shweta

2004 में अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ऐतराज ने बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म से एक अलग पहचान मिली थी। अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि फिल्म का सीक्वल भी जल्द ही बनाया जा सकता है।

अब फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प खबर आ रही है कि 80s और 90s के दशक में ताल, परदेस, सौदागर, राम लखन जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की तो उनके प्रोड्क्शन हाउस इकबाल, जॉगर्स पार्क, अपना सपना मनी मनी जैसी हिट फिल्में प्रोड्यूस भी की।

will-filmmaker-subhash-ghai-direct-aitraaz-2

अब सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स ऐतराज फिल्म का सीक्वल प्रोड्यूस कर सकती है। इस फिल्म पर सुभाष घई पिछले तीन सालों से काम भी कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है खुद सुभाष घई इस फिल्म को डायरेक्ट भी करें। सुभाष घई ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो ऐतराज 2 में भी प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते हैं।

सुभाष घई ने इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा से बात भी की है और प्रियंका चोपड़ा अगली बार सुभाष घई से इस फिल्म पर बात भी करेंगी। सुभाष घई फिलहाल बाकी स्टार कास्ट भी जल्द ही फाइनल कर लेंगे। आपको बता दें कि फिल्म में करीना कपूर ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था।

तो वहीं प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एक विलेन के किरदार में थी जो अक्षय कुमार से प्यार करती है और जिस कंपनी में अक्षय कुमार करते हैं उसके मालिक की पत्नी होती हैं। हालांकि अगर सुभाष घई वही स्टारकास्ट फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लाना चाहते हैं तो ये देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर एक साथ काम करने के लिए तैयार होते हैं या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X