इमरान और भट्ट कैंप का नाता टूटा?
इमरान हाशमी जो कि भट्ट कैंप के बेटे कहे जाते हैं , पिछले कुछ समय से भट्ट कैंप का बेटा इमरान भट्ट कैंप में नहीं बल्कइ टीवी क्वीन एकता कपूर के नजदीक देखा जा रहा हैं। एकता और इमरान की जोड़ी बॉक्सऑफिस पर पैसे कमा रही हैं।
वंस अपॉन इन टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर और एक थी डायन से जबरदस्त पैसा कमाने वाली एकता-इमरान की जोडी की नजदीकियों से इन दिनों भट्ट कैंप की नींद उड़ी हुई है।
कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी भट्ट परिवार से इसलिए नाराज है क्योंकि भट्ट कैंप ने उन्हें मर्डर 3 के लिए नहीं चुना। जिसके कारण उन्होंने भट्ट कैंप को छोड़ दिया है और एकता कपूर के पास चले गये हैं। हालांकि विक्रम भट्ट का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं इमरान और हम बहुत जल्द साथ काम करेंगे।
मालूम हो कि इमरान इन दिनों अपने परिवार के साथ विदेश गये हुए हैं। जहां से वापस आकर वह फिर से एकता कपूर की ही फिल्म वंस अपॉन इन टाइम मुंबई 2 की शूटिंग करेंगे, ऐेसे में वह भट्ट क कोई फिल्म कैसे शुरू कर सकते हैं? जबकि विक्रम भट्ट ने बोला है कि वह और इमरान एक नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं। इसका मतलब तो साफ हुआ कि विक्रम भट्ट झूठ बोल रहे हैं। और अगर सच में ऐसा है तो फिर भट्ट साहब को झूठ बोलने की जरूरत क्यों पड़ी?


Click it and Unblock the Notifications
