रणबीर की बॉम्बे वेलवेट और दीपिका की पीकू.. किसकी स्ट्रेटजी बेस्ट
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके लिए रणबीर कपूर इंडिया व बांग्लादेश के वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम पहुंचे और कमेंट्री करते दिखे। अब खबर है कि दीपिका पादुकोण ने भी अपनी अगली फिल्म पीकू के टीजर लॉंच के लिए कुछ डिफरेंट सोचा है।
आजकल हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ फिल्म की शूटिंग अच्छी तरह कर लेना और फिल्म में एक अच्छी स्टारकास्ट को ले लेना ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चला लेने के लिए काफी नहीं होता। फिल्म की प्रमोशनल स्ट्रेटजी भी उतनी ही जोरदार होनी चाहिए ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिले।
वैसे तो ये सीख हमारी इंडस्ट्री के दिग्गजों शाहरुख खान व आमिर खान ने ही दी है लेकिन इनके नक्शेकदम पर चलते हुए हमारी इंडस्ट्री के नये कलाकार दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर आदि भी कुछ कुछ नया करने की जुगत में लगे हुए हैं। और सच कहें तो इन युवाओं की ये नयी सोच काफी बेहतर व यूनिक है।
Bombay Velvet trailer review- सिर्फ किसिंग सीन पर निर्भर हो गये रणबीर
दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म पीकू के टीजर के लिए सोचा है कि इस टीजर में सिर्फ फिल्म के कुछ शॉट्स नहीं होंगे बल्कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान द्वारा शूटिंग के दौरान की गयी बातचीत के कुछ क्लिपिंग होंगे।
तो इसके बाद ट्रेलर के लिए दीपिका क्या नया सोचेंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इतना जरुर है कि बॉम्बे वेलवेट के सामने पीकू से दर्शकों को ज्यादा उम्मीदें हैं। तो रणबीर कपूर आपके सामने कॉम्पीटीशन तगड़ा है। रणबीर कपूर की बॉम्बे वेलवेट को इतना बेहतरीन रिस्पॉंस नहीं मिला क्योंकि लोग इंडिया बांग्लादेश के क्वार्टर फाइनल में बिजी थे। लेकिन दीपिका के पीकू को बेहतर रिस्पॉंस मिलने की उम्मीदे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
