क्या सच में कैटरीना-रणबीर का अफेयर केवल गॉसिप है?
कैटरीना ने कहा कि करीना-रणबीर भाई-बहन है और भाई-बहनों के बीच में हंसी-मजाक चलता रहता है इसलिए दोनों के बीच की कही बातों को सीरयसली नहीं लेना चाहिए। मैं अभी क्या आने वाले कुछ सालों में भी शादी करने के मूड में नहीं हूं।
रणबीर कपूर की शादी के प्रश्न पर कैट ने कहा कि उन्हें उससे शादी करनी चाहिए जिसे वह पसंद करते हैं, हां अगर वह मुझे अपनी शादी में बुलाते हैं तो मैं जरूर उनकी शादी में उनकी फिल्म बेशर्म के हिट नंबर पर डांस करना पसंद करूंगी।
कैटरीना ने तो बड़ी सफाई से कह डाला कि उनमें औऱ रणबीर के बीच में कुछ नहीं चल रहा है, जिसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हैं कि क्या वाकई में रणबीर-कैटरीना के अफेयर को लेकर हो रही बातें केवल गॉसिप का हिस्सा है। खैर सच किसी से छुपता नहीं है इसलिए हमें पूरा यकीन है कि आने वाले वक्त में दोनों के रिश्तों की सच्चाई लोगों के सामने आ ही जायेगी।
गौरतलब है कि करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में करीना कपूर ने रणबीर कपूर के सामने कहा कैटरीना कैफ को भाभी कहकर संबोधित किया था जिस पर रणबीर कपूर शर्मा गये थे। करीना ने कहा था कि वह तो ऱणबीर कपूर की शादी में चिकनी चमेली और शीला की जवानी जैसे गानों पर डांस भी करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
