सौ करोड़ के क्लब में भाग मिल्खा भाग?
12 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली फिल्म भाग मिल्खा भाग.. कीबॉक्स ऑफिस रिपोर्ट काफी अच्छी है। देश के कई शहरों में टैक्सफ्री होने वाली राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म भाग मिल्खा भाग ने केवल देशी ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। जिसका ताजा उदाहरण है कि फिल्म अब सौ करोड़ के आंकड़े को छूने में मात्र दस कदम की दूरी पर है।

मालूम हो पांच राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए होड़ मच गयी है। जिसके हिसाब से फिल्म ने अब तक 88 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म के बाद जितनी भी फिल्में शुक्रवार को रिलीज हुई है वह सब बॉक्सऑफिस पर धराशाही हो गयी है इसकी भी वजह से यह फिल्म आसानी से कमायी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर 2 अगस्त को भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है इसलिए कहा जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ कमालेगी।
भाग मिल्खा भाग को असली चुनौती केवल शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस से ही मिल सकती है क्योंकि वह 9 अगस्त को रिलीज होगी लेकिन तब तक फरहान अख्तर की फिल्म अपना हिसाब पूरा कर चुकी होगी। अगर यह फिल्म सौ करोड़ कमाती है तो यह इस साल की चौथी फिल्म होगी जो कि सौ करोड़ की कमाई करेगी। इसके पहले 'ये जवानी है दीवानी', 'आशिकी 2' और 'रेस 2' फिल्में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications