''सलमान खान मेरी फिल्म देंखेगे.. फीडबैक देंगे, तो मुझे बहुत खुशी होगी..''

By Neeti

[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' इस शुक्रवार रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर सुपरहिट हो चुका है, लिहाजा फिल्म देखने के लिए बॉलीवुड दर्शक बेसब्र हैं।

अफवाहों की मानें तो यह फिल्म 1990 में आई सलमान खान की फिल्म 'बागी' की ऑफिशियल रीमेक है.. जबकि प्रोडक्शन कंपनी ने इस खबर से साफ इंकार किया है। वहीं, अब टाईगर ने भी इसे गलत बताया है।

New PIC: 'बागी' फिल्म से पहले.. टाईगर श्राफ का फाइटर लुक.. दमदार!

सलमान खान को फिल्म दिखाने की बात पर टाईगर ने कहा कि, साजिद नाडियावाला सलमान खान के काफी करीबी हैं। लिहाजा, मुझे उम्मीद है कि सलमान खान और उनके परिवार के लिए खास स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।

टाईगर ने कहा कि, यदि सलमान खान बागी देखते हैं और फिल्म पर कोई फीडबैक देते हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी।

यहां जानते हैं क्यों सुपरहिट हो सकती है 'बागी'-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X