सलमान, शाहरूख.. हो जाएं सावधान.. आ सकता है यह ब्लॉकबस्टर तूफान!
बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की बात कर बाहुबली एक्टर प्रभास ने कहा कि यदि कुछ अच्छा मेरे सामने आए तो जरूर करूंगा।
बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद बॉलीवुड दर्शकों के लिए भी एक्टर प्रभास का नाम कुछ अनसुना नहीं रह गया है। काफी कम ही ऐसा हुआ है कि साउथ के किसी एक्टर को उत्तर भारत में भी इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। जी हां, बाहुबली 2 (हिंदी) ने सलमान, शाहरूख की फिल्मों से भी ज्यादा की कमाई की है।
BOX OFFICE: धमाकेदार वीकेंड.. बाहुबली 2 की ताबड़तोड़ कमाई
जब बाहुबली यानि की प्रभास से उनकी आने वाली फिल्मों की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा- फिलहाल मेरे पास दो फिल्में हैं.. एक निर्देशक सुजीत के साथ, एक राधा कृष्णा के साथ। इन दोनों फिल्मों पर मैं साथ साथ ही काम करूंगा। लेकिन अगले महीने से मैं सुजीत की फिल्म 'साहो' पर काम करने वाला हूं।

हिंदी फिल्मों में काम करने की बात पर बाहुबली एक्टर ने कहा कि यदि अच्छी स्क्रिप्ट सामने आएगी तो जरूर करूंगा। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई प्रोजेक्ट मेरे सामने नहीं है। हम्मम..
यानि की बॉलीवुड दर्शक प्रभास को हिंदी फिल्म में देख सकते हैं। कोई शक नहीं बाहुबली के बाद कई निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए बेताब होंगे। यहां जानें साउथ के एक्टर्स जिन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है-


Click it and Unblock the Notifications