BOX OFFICE पर वरूण धवन का रास्ता रोकेगी- ये 200 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म
वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा रिलीज हो चुकी है। फिल्म वीकेंड तक तो कमाई करेगी ही, साथ ही फिल्म के सामने 2 अक्टूबर की छुट्टी भी थी, जब वह दर्शक बटोर सकती थी। लेकिन बता दें, 2 अक्टूबर को हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर एक बार फिर भारत में रिलीज होने वाली है। वह भी सिर्फ हिंदी में। इससे सुई धागा की कमाई प्रभावित हो सकती है।
वरूण धवन का धमाकेदार रिकॉर्ड- बैक टू बैक 10 हिट फिल्में, ताबड़तोड़ कमाई
2018 में रिलीज एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में 222 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। भारत में लोगों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया, जिसके बाद इस फिल्म को एक बार फिर देश में रिलीज़ की जा रही है।

बता दें, यह भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म है। वहीं, अब यह फिर से बॉलीवुड फिल्मों का रास्ता रोकने आ रही है। 28 सितंबर को जहां वरूण की सुई धागा रिलीज हुई है। वहीं 5 अक्टूबर को लवरात्रि और हेलीकॉप्टर ईला रिलीज होगी.. जाहिर है कि इन फिल्मों को एवेंजर्स से टकराना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











