शादी के बाद आलिया भट्ट एक्टिंग करेंगी या नहीं, अभिनेत्री खुलकर ने दिया जवाब

By Salman

Recommended Video

Alia Bhatt will do FILMS even after marriage | FilmiBeat

इस समय हिंदी सिनेमा के अभिनेता और अभिनेत्री उनकी फिल्मों से ज्यादा लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। इनमें से एक नाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का भी है जो आए दिन साथ में नजर आते है और इशारों इशारों में अपने प्यार की बात कुबूल भी कर लेते है। हाल ही में इसी के चलते खबर आई है कि आलिया भट्ट ने कहा है कि वो 30 साल से पहले शादी नहीं करेंगी लेकिन वो इस बात की वादा भी नही कर सकती है कि वो पहले शादी नहीं कर सकती है। उन्होने कहा कि वो 30 साल से पहले भी शादी कर सकती है..

उनकी शादी के बाद उनका एक्टिंग करियर जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा। बता दें कि आलिया का कहना है कि शादी कि बाद बस लड़की का स्टेटस बदलता है और बाकि सबकुछ वैसा ही रहता है।

alia bhatt, ranbir kapoor, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

गौरतलब है कि वो कहती है शादी के बाद भी वो अपने अभिनय को जारी रखेंगी और तब तक करती रहेंगी जबतक वो कर सकती है। आलिया और रणबीर को लेकर खबरें थी कि वो जल्द ही शादी कर सकते है और दोनो के परिवार भी इस रिश्ते से काफी ज्यादा खुश है।

बता दें कि दोनो अक्सर साथ नजर आते है और पार्टियों में भी काफी खुशी से हाथों में हाथ डाले नजर आते रहते है। इस समय दोनो फिल्म ब्रह्मासत्र की शूटिंग कर रहे है और काफी ज्यादा एंज्वाय भी कर रहे है।

बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस समय बुल्गारिया में चल रही है और उनके साथ इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार नागार्जुन नजर आने वाले है।

इसके अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय भी दिखने वाली है जो अपने फिल्मी सफर की शुरुआत अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से कर रही है। फिलहाल आलिया ने तो अपने दिल की बात बता दी है कि वो शादी के बाद भी फिल्मों का सफर जारी रखने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X