लीजिए अभी तो बस झलक दिखी और पाकिस्तान में BAN कर दी फिल्म

आलिया भट्ट स्टारर राज़ी का ट्रेलर जिसने भी देखा है वो ये जानता है कि फिल्म भारत - पाकिस्तान के असहज से रिश्तों पर बनी हुई फिल्म है। ऐसे में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म पाकिस्तान में कतई नहीं रिलीज़ होगी।

हाल ही में फिल्म का पहला गाना ऐ वतन लॉन्च किया गया और इस लॉन्च के दौरान, फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलज़ार से भी यही सवाल पूछा गया कि इतनी नाज़ुक फिल्म क्या पाकिस्तान में रिलीज़ हो पाएगी।

will-alia-bhatt-s-raazi-release-in-pakistan

मेघना का सीधा जवाब था कि ये तो करण जौहर जाने। मेघना ने कहा मेरा काम था फिल्म बनाकर देना जो कि मैंने पूरा कर दिया है। अब फिल्म पाकिस्तान में कैसे रिलीज़ हो पाती है इसकी कोशिश और इसकी जानकारी प्रोड्यूसर करण जौहर को ज़्यादा होगी।

गौरतलब है कि राज़ी एक कश्मीरी लड़की सहमत की कहानी है जिसे 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध के दौरान, जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। इसके लिए सहमत की शादी एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से की जाती है, जिसका किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं।

फिल्म को हरिंदर सिक्का की एक नॉवेल कॉलिंग सहमत पर आधारित बताया जा रहा है लेकिन फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है।

ट्रेलर के कई सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। एक एक डायलॉग शानदार है। वहीं विक्की कौशल और रजत कपूर की झलकियां आपको उनके किरदारों के बारे में जानने के लिए उत्साहित करेंगी।

वहीं बात की जाए पाकिस्तान की तो ट्रेलर से ही तय है कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं की जाएगी। पाकिस्तान में आखिरी बैन बॉलीवुड फिल्म थी पैडमैन!

पैडमैन जब वहां बैन हुई तो लोगों ने पाकिस्तान की हंसी भी उड़ाई और इसका विरोध भी किया लेकिन पाकिस्तान ने साफ किया कि ऐसी फिल्में उनकी परंपरा और संस्कृति के खिलाफ हैं।

अब राज़ी में तो सीधा भारत - पाकिस्तान के कड़वे रिश्तों की, धोखे की और एक दूसरे के खिलाफ भरे ज़हर की बातें हो रही हैं। ऐसे में राज़ी का नाम भी पाकिस्तान में बैन इन बॉलीवुड फिल्मों में शामिल होना तय है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X