2018 के सुपरहीरो होंगे अक्षय कुमार.. अभी से फाइनल है खास AWARD
Recommended Video

Padman Trailer Reaction: Akshay Kumar | Radhika Apte | Sonam Kapoor; Watch Here | FilmiBeat
शुक्रवार को अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पैडमैन' का ट्रेलर रिलीज किया गया। आर बाल्की के निर्देशन में इस फिल्म में रियल लाइफ पैडमैन अरूणाचलम मुरुगनाथम का किरदार निभा रहे हैं। जिन्होंने पूरे समाज से लड़ते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया है।
वहीं, ट्रेलर का देखकर हमें काफी चैन मिला है.. क्योंकि अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर ने बेहतरीन काम किया है। जी हां, कहीं ना कहीं 3 मिनट के ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म में माहवारी जैसे संवेदनशील मुद्दे को काफी दमदार तरीके से पेश किया गया है।

सच कहा जाए तो काफी उम्मीद है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को और फिल्म को भी अगले नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके पीछे कई कारण हैं.. लेकिन सबसे बड़ा और अहम मुद्दा फिल्म का विषय ही है।


Click it and Unblock the Notifications











