आरआरआर vs मैदान: बोनी कपूर और SS राजामौली के घमासान को अजय देवगन करवाएंगे शांत- बनाई रणनीति!
पिछले कुछ दिनों से बोनी कपूर और बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली के बीच टकरार की खबरें सामने आ रही हैं। ये तल्खी तब हुई जब बोनी कपूर और अजय देवगन की फिल्म के मैदान के साथ एस एस राजामौली ने आरआरआर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। दरअसल मैदान की रिलीज डेट दशहरा के मौके पर पहले ही फिक्स कर दी गई थी और अब आरआरआर की रिलीज डेट भी दशहरा को देखते हुए घोषित की गई। इसे बोनी कपूर ने अनैतिक बताया था।
अब खबरों का कहना है कि बोनी कपूर और एसएस राजामौली के बीच अजय देवगन उतरे हैं जो दोनों के बीच सुलह करवाने की भूमिका निभाने जा रहे हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अजय देवगन दोनों फिल्ममेकर्स के बीच पीसमेकर का काम कर रहे हैं। खबरें हैं कि अजय देवगन मैदान निर्माता बोनी कपूर और आरआरआर निर्माता एसएस राजामौली के बीच मीटिंग फिक्स करवा रहे हैं ताकि दोनों के बीच बात हो सके और नाराजगी दूर हो जाए।
कहा जा रहा है कि बोनी कपूर और राजामौली आपस में बात करने को तैयार नहीं हैं। दोनों को ही लगता है कि वह सही हैं। ऐसे में इस घमासान को अजय देवगन कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया है कि बोनी कपूर को लगता है कि उनकी नाराजगी एकदम सही है। वह तो अपनी फिल्म मैदान की रिलीज डेट 6 महीने पहले ही फिक्स कर चुके थे। मैदान की रिलीज डेट काफी पहले ही सामने आ गई थी।
तो वहीं राजामौली को ये लगता है कि मैदान और आरआरआर दोनों ही बहुत अलग तरह की फिल्में हैं। बात अजय देवगन के रोल की हो तो वह भी एकदम विपरीत है। गौरतलब ये है कि इस बार अगर इन फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव नहीं होता तो ये दशहरा अजय देवगन बनाम अजय देवगन होने वाला है। क्योंकि मैदान और आरआरआर दोनों में ही अजय देवगन अहम भूमिकाओं में हैं।

मैदान
अजय देवगन की फिल्म मैदान इस साल दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर को रिलीज होनी है। फिल्म में वह फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। खैर इसके अलावा भी अजय देवगन भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया,थैंक गॉड, चाणक्य, मेडे जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

आरआरआर
जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारार आरआरआर एसएस राजामौली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जो कि दशहरा के मौके पर 13 अक्टूबर को रिलीज होनी है। मैदान और आरआरआर की रिलीज डेट में सिर्फ दो दिन का अंतर है।

मैदान और आरआरआर क्लैश
मैदान और आरआरआर के क्लैश होने से फिल्ममेकर्स को भी चिंता हुई। लाजिमी है कि दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होंगी तो कमाई पर फर्क पड़ सकता है। इसी सोच से बोनी कपूर भी चिंतित नजर आए।

बोनी कपूर ने क्या कहा
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा था कि, एसएस राजामौली के आरआरआर के ऐलान से वह काफी उदास हुए। ये बहुत ही अनैतिक बात है। वहीं अजय देवगन के नाराज होने की खबरें भी सामने आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











