BOX OFFICE पर ना टिकेंगे, ना बिकेंगे अजय देवगन, साढ़े साती कुंडली से रूकेंगे 800 करोड़ !

अजय देवगन के लिए पिछली दीवाली बेहतरीन साबित हुई। गोलमाल अगेन ने शानदार प्रदर्शन किया और अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर वापस अच्छे दिन देखे। गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की।

फिल्म ना ही पिछले साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हुई, वहीं अजय देवगन की एंट्री भी बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा कमाने वाली टॉप 50 फिल्मों में हो पाई।

wil-raid-be-ajay-devgn-s-8th-100-crore-film

गोलमाल अगेन अजय देवगन की सातवीं 100 करोड़ी फिल्म थी। और अब रिलीज़ हो रही है रेड। लेकिन माना जा रहा है कि गोलमाल अगेन ने ही अजय देवगन की साढ़े साती शुरू कर दी है।

रेड को लेकर फिलहाल लोगों का रिसपॉन्स काफी ठंडा दिख रहा है। चाहे फिल्म का प्रमोशन हो, ट्रेलर या फिर पोस्टर। हालांकि अजय देवगन अपने पुराने अंदाज़ में दिख रहे हैं लेकिन इसके बावजूद ऐसा लग रहा है कि रेड के साथ अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएंगे।

वहीं 2018 की पहली सुपरस्टार फ्लॉप भी अजय देवगन के नाम हो जाएगी। लेकिन अगर फिल्म चल गई तो ये अजय देवगन की आठवीं 100 करोड़ी फिल्म होगी।

लेकिन अगर रेड नहीं चली तो अजय देवगन, सबसे ज़यादा कमाने वाले सितारों की लिस्ट में से टॉप 10 से बाहर हो जाएंगे। ये आंकड़े, केवल दिसंबर 2017 तक के हैं। 2018 में रिलीज़ हुई फिल्में, अभी भी कमा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X