शाहरुख खान की फैन होगी ब्लॉकबस्टर- पंडित चोटीले की भविष्यवाणी
हमारी इंडस्ट्री में हर एक सितारा थोड़ा सा अंधविश्वासी जरुर होता है। जैसे सलमान खान की बात करें तो सलमान खान के हाथों का ब्रेसलेट हमेशा उनके करीब रहता है। ऐसा मानना है कि ये ब्रेसलेट उनके लिए लकी है। लेकिन हर फिल्म जिसमें उनका ब्रेसलेट रहा वो हिट नहीं हुई।
करन जोहर का कहना है कि अगर उनकी हिरोइन फिल्म क शूटिंग के दौरान गिर जाए तो उनकी फिल्म हिट होती है। शाहरुख खान की बात करें तो उनके बारे में ये कहा जाता है कि उन्हें फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्सर चोटें लगती रहती हैं औ चोट लगना उनकी फिल्म के हिट होने का प्रतीक है। लेकिन ऐसा तो संभव नहीं। क्योंकि कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें शाहरुख खान को चोट लगी लेकिन फिल्म हिट नहीं हुई।
हाल ही में शाहरुख खान को फिल्म फैन की शूटिंग के दौरान चोट लग गयी। लोगों ने कयास लगाने शुरु किये कि फैन होगी हिट। लेकिन जरा पीछे मुड़कर भी तो देखिये क्या सच में चोट लगना शाहरुख की फिल्म के हिट होने की भविष्यवाणी है।


Click it and Unblock the Notifications











