Why watch Piku- अमिताभ-दीपिका-इरफान की कैमिस्ट्री

अमिताभ बच्चन, दीपिका पादकुोण और इरफान खान की पीकू फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म के टीजर को देखकर लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गयी है। टीजर लोगों को इतना एंटरेटनिंग लगा है कि उन्हें यकीन हो चला है पीकू साल 2015 की हिट फिल्मों में से एक होगी।

Why watch Piku starring Deepika Padukone, Irrfan Khan and Amitabh bachchan

जाहिर है कि अमिताभ बच्चन, इरफान खान और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे हों तो दर्शक पीकू को कैसे मिस कर सकते हैं। लेकिन यहां पर सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है जो पीकू को किसी भी सुपरस्टार की फिल्म से बेहतर और अलग बना रहा है।

तो अगर आप भी पीकू को लेकर उत्साहित हैं तो जानते हैं क्या वजहें हो सकती हैं जो आप के इस उत्साह को और बढ़ा देंगी-

1. इरफान खान और दीपिका पादुकोण का रोमांस- फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान के बीच रोमांटिक सीन्स शूट किये गये हैं जो कि वाकई देखने लायक होंगे। इरफान खान जैसे बेहतरीन अभिनेता जिन्हें कभी भी कमर्शियली फिल्मों में रोमांस करते नहीं देखा गया उन्हें दीपका जैसे टिपिकल कमर्शियल एक्ट्रेस संग रोमांस करते देखने को हम तो बेहद उत्सुक हैं।

2. दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के बीच पिता-बेटी का प्रेम- यूं तो अमिताभ बच्चन और दीपिका पहले भी पिता और बेटी का किरदार निभा चुके हैं लेकिन पीकू में इनके बीच कैमिस्ट्री कुछ अलग ही है। इसे तो कोई मिस नहीं कर सकता।

3. दीपिका पादुकोण के अलग अलग रुप- दीपिका पादुकोण पीकू में कई अलग अलग तरह के रुपो में नज़र आएंगी। बंगाली से लेकर एक टिपिकल दिल्ली की लड़की की वेश भूषा में दीपिका बेहद खूबसूरत लगी हैं।

4. दीपिका के इंटरेस्टिंग आइडियाज़- दीपिका पादुकोण ने पीकू के टीजर को लेकर काफी इंटरेस्टिंग आइडिया दिया। तो जाहिर है कि दीपिका की क्रिएटिविटी फिल्म में भी आई होगी। ऊपर से शुजीत सरकार का निर्देशन हो तो फिल्म खास जरुर होगी।

5. कोलकाता से लेकर दिल्ली, अहमदाबाद और वाराणसी की खूबसूरती- पीकू फिल्म की शूटिंग दिल्ली से लेकर अहमदाबाद और वाराणसी के एरिया में हुई है। जाहिर है कि इन सभी शहरों के कल्चर और इनकी खूबसूरती को फिल्म में परोसा गया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X