..................... Why was Rajkumar Hirani's name omitted from Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga Poster - Hindi Filmibeat

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा - पोस्टर से अचानक क्यों हटाया गया राजकुमार हिरानी का नाम

सोनम कपूर और अनिल कपूर, शेली चोपड़ा धर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं विधु विनोद चोपड़ा और को प्रोड्यूस कर रहे हैं उनके साथी राजकुमार हिरानी। या यूं कहिए कि फिल्म को साथ में प्रोड्यूस कर रहे थे राजकुमार हिरानी।

दरअसल, फिल्म के ताज़ा रिलीज़ पोस्टर से राजकुमार हिरानी का नाम गायब हो चुका है। क्यों, कैसे और किसलिए ये किसी को नहीं पता है। लेकिन गपशप गली में उड़ते उड़ते दो अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों ही अफवाहें बेहद दुखद हैं लेकिन इनमें से कोई एक अफवाह ही फिल्म से राजकुमार हिरानी का नाम हटने का कारण है।

why-was-rajkumar-hirani-s-name-omitted-from-ek-ladki-ko-dekha-to-aisa-laga-posterX

पहली अफवाह काफी दिनों से चल रही है कि राजकुमार हिरानी अब विधु विनोद चोपड़ा के साथ नहीं बल्कि अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्में बनाना चाहते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी जोड़ी टूट जाएगी, बस राजकुमार हिरानी भी नए टैलेंट को पहचान देना चाहते हैं।

मुंबई मिरर में छपे एक ब्लाइंड खबर की मानें तो 2019 में रिलीज़ होने वाली एक फिल्म से उसके प्रोड्यूसर का नाम हटा दिया गया है। इस प्रोड्यूसर ने 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी है। कारण है कि फिल्म के प्रोड्यूसर को इस को प्रोड्यूसर की जूनियर ने यौन उत्पीड़ की शिकायत की है।

अब प्रोड्यूसर इस बात को आधिकारिक तरीके से कंपनी के अंदर ही निपटा देना चाहते हैं लेकिन फिलहाल के लिए उन्होंने को प्रोड्यूसर का नाम फिल्म के पोस्टर से हटा दिया है। वैसे एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के पुराने पोस्टर पर राजकुमार हिरानी का नाम था।

जानिए बॉलीवुड में कौन कौन सा बड़ा नाम मी टू की चपेट में आया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X