आखिर घनचक्कर के लिए विद्या क्यों हैं खास?
इन दिनों लोग विद्या बालन की तारीफ खुलकर कर रहे हैं आखिर क्यों? पहले कॉमेडी फिल्म घनचक्कर के लिए विद्या के कसीदे फिल्म के एक्टर इमरान खान ने पढ़े थे और अब फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने विद्या की ताऱीफ की है। इस सबके पीछे अभिनेत्री विद्या बालन का हिट होना तो नहीं? क्योंकि चढ़ते सूरज की तो सब पूजा करते हैं इसलिए शायद विद्या की भी सब तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि जो विद्या कल तक निर्देशकों के लिए ठंडी, अनप्रोफेशनल और उम्र दराज थी वो ही अब सुंदर, सेक्सी और प्रोफेशनल हो गयी हैं।
लगातार बॉक्सऑफिस पर विद्या ने हिट फिल्में दी हैं वो भी बिना किसी बड़े नाम और सितारे की। द डर्टी पिक्चर से नेशनल अवार्ड पाने वाली विद्या की डिमांड इन दिनों हद से ज्यादा बढ़ गयी है।
गौरतलब है कि गु्प्ता साहब ने कहा कि मुझे विद्या का यह बात बहुत अच्छी लगी कि वो अपने काम से समझौता नहीं करती है इसलिए तो वो मंझी हुई कलाकार है। क्योंकि सच्चा कलाकार वो ही होता है जो अपने काम के साथ कोई कोताही नहीं करता है। और यही सफलता का मूल मंत्र भी है। विद्या ने फिल्म घनचक्कर की अपने हिस्से की सारी शूटिंग पूरी कर ली है वो भी अपनी शादी से पहले।
तो वहीं विद्या की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा कि वो बहुत अच्छी अभिनेत्री है। विद्या के साथ काम करके मजा आ रहा है। विद्या बोल्ड एंड ब्यटिफूल है..रियली उसके साथ तो मैं फिल्म में बिल्कुल घनचक्कर हो गया हूं।आपको बता दें कि 'घनचक्क'र कॉमेडी फिल्म को राजकुमार गुप्ता निर्देशित करेंगे। फिल्म एक कॉमेडी मूवी है।राजकुमार गु्प्ता के साथ विद्या 'नो वनकिल्ड जेसिका' में काम कर चुकी हैं। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












