क्यों देखें हैप्पी एंडिंग- 5 Reasons
पिछले हफ्ते रिलीज हुई किल दिल ने दर्शकों को काफी निराश किया। साथ ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास सफलता नहीं मिली। अब इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही सैफ अली खान और इलियाना डी क्रूज की फिल्म हैप्पी एंडिंग से सभी को काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि हैप्पी एंडिंग से सैफ अली खान का भी कमबैक होगा, क्योंकि सैफ की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी तरह से पिटी हैं।
हैप्पी एंडिंग फिल्म के गानों ने आधी जंग तो जीत ही ली है। फिल्म में सचिन जिगर ने बेहतरीन संगीत दिया है और ये गाने अभी से दर्शकों की जुबां पर बस से गये हैं। मिलिया मिलिया, पाजी तुसी सच अ पुसी कैट, जैसे तेरा मैं वैसे मेरा तू गाने चार्टबस्टर पर भी काफी हिट हो रहे हैं।
हैप्पी एंडिंग देखने वैसे तो लोग जाने ही वाले हैं अभी से सभी ने प्लान कर रहे हैं लेकिन फिर भी फिल्म की कुछ ऐसी खास बातें हैं जिन्हें जानने के बाद शायद आपका ये फैसला और पक्का हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











