#Whatt: पैसे चाहिए थे इसलिए शाहरूख खान का बाप बन गए!
ये तो सबको पता है कि डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया आनंद एल राय की बौने वाली फिल्म में शाहरूख खान के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। लेकिन अब तिग्मांशु धूलिया ने खुद ही बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए हां क्यों की।
अपनी फिल्म राग देश के प्रमोशन के दौरान तिग्मांशु ने बताया कि मैं दो ही वक्त पर फिल्म करता हूं या तो पैसे की ज़रूरत हो या फिर किसी डायरेक्टर दोस्त को लगता हो कि मैं ही ये फिल्म कर सकता हूं।

हालांकि आनंद एल राय की फिल्म में काम करने के लिए तिग्मांशु के पास और एक वजह थी। उनका मानना था कि फिल्म इतनी अलग है कि वो देखना चाहते थे कि ये बनती कैसे है। इसके पहले कमल हासन ने अप्पू राजा में बौने का किरदार घुटने बांध कर किया था। उस दौरान वीएफएक्स नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications