इस एक्ट्रेस ने कभी नहीं रखा पिता से नाता, नहीं लगाया सरनेम, बोलीं- 'न कोई याद है, न मिलने की चाह'

Tabu personal life: बॉलीवुड की दिग्गज और जानी-मानी अदाकारा तब्बू अगर किसी फिल्म में आती हैं, तो उनके फैंस उस फिल्म को जरूर देखना चाहेंगे। उनकी एक्टिंग इनती शानदार होती है कि हर कोई हैरान रह जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि तब्बू अपने नाम के आगे कोई सरनेम क्यों नहीं लगातीं?

Tabu

तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने पिता से कभी मुलाकात नहीं की। उनके माता-पिता का तलाक तब हो गया था, जब वह सिर्फ तीन साल की थीं। इसके बाद उनका अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं रहा और उन्होंने कभी उनकी पहचान या नाम का सहारा नहीं लिया।

नाना-नानी के साथ बीता बचपन

तब्बू का बचपन हैदराबाद में बीता, जहां वह अपनी मां और नाना-नानी के साथ रहती थीं। उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं, इसलिए तब्बू का ज़्यादातर समय अपनी नानी के साथ गुजरता था। उन्होंने बताया कि उनकी नानी धार्मिक थीं, पूजा-पाठ करती थीं और किताबें पढ़ती थीं। उसी माहौल में तब्बू बड़ी हुईं।

बचपन में थीं बेहद शर्मीली

आज जिस तब्बू को दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, वह बचपन में बेहद शर्मीली थीं। उन्होंने खुद माना था कि उन्हें अपनी बात कहना नहीं आता था। यहां तक कि फिल्मों में हीरोइन बनने के बाद भी उन्हें खुद को खुलकर व्यक्त करने में वक्त लगा। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी आवाज़ और आत्मविश्वास पाया।

मजबूत महिलाओं वाले परिवार से हैं ताल्लुकात

तब्बू की बड़ी बहन फराह 80 के दशक में फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उनका रिश्ता मशहूर अभिनेत्री शबाना आज़मी से भी है। इस तरह तब्बू एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहां महिलाओं को हमेशा मजबूत और आत्मनिर्भर माना गया।

पिता का सरनेम कभी इस्तेमाल नहीं किया

तब्बू ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी अपने पिता का सरनेम 'हाशमी' इस्तेमाल नहीं किया। उनका असली नाम तबस्सुम फातिमा है और स्कूल में भी उनका सरनेम फातिमा ही था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता से जुड़ी कोई याद नहीं है और उनसे मिलने की कभी इच्छा भी नहीं हुई। वह अपनी परवरिश और ज़िंदगी से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

तब्बू ने कभी शादी नहीं की और वह अपनी सिंगल लाइफ को लेकर बिल्कुल सहज हैं। 2017 के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि किसी इंसान को उसकी शादी या बच्चों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए। उनके लिए किसी की काबिलियत और सोच ज्यादा मायने रखती है, न कि उसका वैवाहिक स्टेटस।

आने वाली फिल्मों में दिखेंगी तब्बू

वर्क फ्रंट की बात करें तो तब्बू के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह 'पुरी जगन्नाथ' की पैन-इंडिया फिल्म में विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी, जो इसी साल रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: tabu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X