पोर्न स्टार सन्नी संग नाच रहे हो और हनी पर मुकदमा, क्यों?
सन्नी संग नाच रहे हो और हनी पर मुकदमा, क्यों? अरे यह सवाल हमारा नहीं बल्कि उन लोगों का है जो पंजाबी पॉप सिंगर हनी सिंह के मुकदमे से आहत हैं। जहीं हां हनी के चाहने वाले रितेश अग्रवाल ने वनइंडिया से बात की और कहा कि आज लोग हनी सिंह के पीछे पड़े हैं जबकि उन्हीं में से कुछ लोग पोर्न स्टार के साथ दिल्ली के पांच सितारा होटल में ठुमके लगा रहे थे। रितेश ने कहा कि जिस गाने को लेकर बवाल मचा है वो एक साल पुराना है। जबरदस्ती हनी को बली का बकरा बना दिया गया है।अमिताभ ठाकुर जैसे समाजसेवियों की आंखें तब खुलीं, जब दिल्ली में एक युवती दरिंदों का शिकार हो गई यूट्यूब में सर्च करें, तो इसके कई अश्लील गीतों के वीडियो दिखते हैं जिनमें साफ लिखा है uploaded 1 year ago.आखिर एक साल से समाज के ठेकेदार चुप क्यों थे?
आपको बता दें कि दिल्ली के ललित होटल में करीब 2000 लोगों के सामने सन्नी लियोन ने डांस पर्फार्म किया वो भी बॉलीवुड के चुनिंदा हिट नंबरों पर. जिसे करने के बाद सन्नी काफी काफी अच्छा महसूस कर रही थीं। उन्होने कहा था कि उन्हें इस तरह के रियेक्शन की उम्मीद नहीं थी।
सन्नी लियोन की इस बात का समर्थन उनके पति डेनियल वीबर ने भी किया है। आपको बता दें कि सन्नी लियोने एक पोर्न स्टार हैं औऱ उनका डांस काफी उत्तेजक था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने उनके साथ ठुमके लगाने वाले वो लोग थे जो अपने आप को समाज का बुद्दिजीवी कहते हैं और आर्थिक रूप से संपन्न हैं।

अब आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय जरूर बतायें।


Click it and Unblock the Notifications











