पापा Shah Rukh Khan की तरह क्यों नहीं हंसते Aryan Khan? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे!

Raghav Juyal on Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज The Ba**ds of Bollywood को लेकर जबरदस्त चर्चा है। शो का ट्रेलर और प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज बना हुआ है।
क्यों नहीं मुस्कुराते आर्यन खान?
फैंस अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि जहां शाहरुख़ खान अपनी मुस्कान से करोड़ों दिल जीत लेते हैं, वहीं आर्यन कैमरे के सामने हमेशा सीरियस क्यों नज़र आते हैं। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट और डांसर राघव जुयाल ने इस राज से पर्दा उठाया।
राघव ने बताया- 'आर्यन को कैमरे के सामने स्माइल करने से डर लगता है। वो कैमरे के सामने हमेशा एटीट्यूड में रहना पसंद करते हैं। लेकिन जब वो दोस्तों के बीच होते हैं तो काफी मस्ती करते हैं, मजाकिया चेहरे भी बनाते हैं। उनके अंदर बच्चों जैसी मासूमियत है। लेकिन पब्लिक में वो कभी मुस्कुराना पसंद नहीं करते और यही उनकी खासियत है।'
राघव ने मजाक करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने आर्यन को वादा किया है कि एक दिन उन्हें कैमरे के सामने जरूर हंसाएंगे। इस पर आर्यन ने साफ कहा- 'नहीं भाई, ऐसा मत करना।' वहीं, शो के एक और एक्टर लक्ष्य का कहना है कि अगर कभी आर्यन कैमरे पर हंस भी दें, तो उनकी वो तस्वीरें बाहर नहीं आएंगी।
शो में कौन-कौन नजर आएंगे?
आर्यन खान की इस सीरीज में राघव जुयाल और लक्ष्या के अलावा बॉबी देओल, सहर बाम्बा और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करण जौहर, रणवीर सिंह, सलमान खान, आमिर खान समेत कई बड़े स्टार्स भी कैमियो करेंगे।
कब और कहां देख सकते हैं Ba**ds of Bollywood?
The Ba**ds of Bollywood 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इस शो के लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान, गौरी खान और बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे मौजूद थे। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और सभी को आर्यन खान के इस डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











