OUCH.. जब सोनम कपूर ने किया ऐश्वर्या राय को रिप्लेस!
[बॉलीवुड न्यूज] ऐश्वर्या राय बच्चन तीन सालों तक कल्याण ज्वैलर्स का चेहरा रही हैं। लेकिन अब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन को रिप्लेस कर लिया है। जी हां, कल्याण ज्वैलर्स की ब्राण्ड एम्बेसडर अब सोनम कपूर हैं।
हालांकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करते रहेंगे। बहरहाल, ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद अब सोनम कल्याण के खूबसूरत आभूषणों का विज्ञापन करते दिखेंगी।
BOX OFFICE पर होकर रहेगी.. बच्चन vs बच्चन.. फाइनल है!
कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने इन खबरों पर कहा, ‘हम ऐश्वर्या राय बच्चन का धन्यवाद करना चाहते हैं कि वे तीन साल तक हमसे जुड़ी रहीं.. ऐश्वर्या ने इस ब्राण्ड को ऊंचाई देने में बहुत काम किया है..'
साथ ही उन्होंने सोनम कपूर का स्वागत किया है। बता दें, कल्याण ज्वैलर्स ने नए ब्राण्ड एम्बेसडर को चुनने के लिए सर्वे किया था, जिसे सोनम कपूर ने जीता है। कोई शक नहीं कि नीरजा की सफलता के बाद सोनम की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ चुकी है।
बहरहाल, यहां देखते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ नई -पुरानी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

