'दबंग 2' से सोनाक्षी सिन्हा गायब?
आज चारों ओर खबर है कि फिल्म 'दबंग 2' ने तीन दिनो में 45 करोड़ का बिजनेस कर लिया, 'दबंग 2' 'दबंग' से अच्छी नहीं है, अरबाज खान ने फिल्म के बारे में यह राज खोले, वगैरह, वगैरह। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि कहीं भी सोनाक्षी सिन्हा का जिक्र नहीं हैं। नो तो कोई उन्हें अच्छा कह रहा है और ना ही बुरा। जैसे लग रहा है कि सोनाक्षी फिल्म में हैं ही नहीं।
कल कर हर प्रमोशन इवेंट में सलमान,अरबाज के साथ दिखायी पड़ने वाली सोनाक्षी फिल्म रिलीज होने के बाद से कहीं गुम सी हो गयी हैं। लोगों ने फिल्म देखने के बाद मलाइका और करीना पर कमेंट दिये हैं लेकिन सोनाक्षी के बारे में कहीं कुछ नहीं कहा जा रहा है जबकि फिलम दबंग के समय तो यह बात ही नहीं थी। फिल्म दबंग से ही रातों-रात सोनाक्षी स्टार बन गयी थीं। उनके एक डॉयलॉग ने उन्हें लोगों के दिलों की रानी बना दिया था, तो वो ही रानी दबंग 2 से नदारद क्यों हैं? जबकि इस फिल्म में वो बोल्ड किरदार में हैं।
अब इसके पीछे कारण क्या हैं? यह समझ के परे हैं खैर आपको बताते चले कि शुक्रवार को सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'दबंग 2' सिनेमाघरों में पहुंची है। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लगी तो कुछ लोगों ने इस औसत करार दिया है।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली थी लेकिन दूसरे दिन इसकी कामयाबी में थोड़ी कमी आयी है। इसकी कमाई में पहले दिन की तुलना में दस प्रतिशत की कमी आयी और इसने बॉक्स ऑफिसर पर दूसरे दिन मात्र 19.06 करोड़ की कमाई की।

Click it and Unblock the Notifications












